Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    अक्षय की भूत बंगला अब अप्रैल में रिलीज, जानें नई डेट

    February 7, 2026

    यूपी: बीडा में भारी निवेश, बुंदेलखंड बनेगा मैन्युफैक्चरिंग हब

    February 7, 2026

    इमरान को ‘तालिबान खान’ कहा पाक मंत्री ने, पीटीआई का पलटवार- ये जोकर हैं सरकार के

    February 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Indian Samachar
    • World
    • India
      • Chhattisgarh
      • Jharkhand
      • Madhya Pradesh
      • Bihar
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Health
    • Articles
    • Sports
    Indian Samachar
    Home»Madhya Pradesh»Gold Rate Today: इंदौर सराफा बाजार, रतलाम सराफा बाजार और उज्जैन सराफा बाजार में सोने-चांदी के रेट
    Madhya Pradesh

    Gold Rate Today: इंदौर सराफा बाजार, रतलाम सराफा बाजार और उज्जैन सराफा बाजार में सोने-चांदी के रेट

    Indian SamacharBy Indian SamacharAugust 21, 20242 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर(Gold Rate Today)। कीमती धातुओं में फिर से तेजी का दौर शुरू हो गया है। त्योहारी मौसम, जो बिक्री के लिहाज से साल का सबसे बड़ा मौका होता है, ऐसे समय बढ़ते दाम उपभोक्ताओं को निराश कर सकते हैं।

    मंगलवार को स्थानीय सराफा बाजार में सोने के दाम फिर से उसी स्तर पर आ गए जो कि बीते महीने यानी बजट पेश होने और टैक्स कटौती के पहले थे। दरअसल यूक्रेन-रूस युद्ध में बदली परिस्थितियों के साथ ईरान-इजराइल के बीच नया मोर्चा खुलने की आशंका सोने के प्रति निवेशकों का आकर्षण बढ़ा रही है। नतीजा सोने और चांदी की कीमतों में एकतरफा तेजी की स्थिति बनी हुई है।

    मंगलवार को कॉमेक्स पर सोना 16 डॉलर बढ़कर 2525 डॉलर प्रति औंस और चांदी वायदा 62 सेंट बढ़कर 29.75 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गए, जिससे भारतीय बाजारों में दोनों धातुओं की कीमतों में जोरदार तेजी दर्ज की गई।

    सोने-चांदी में मंदी के आसार नहीं

    इंदौर में सोना केडबरी नकद में 500 रुपये बढ़कर 73600 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी चौरसा नकद में 1500 रुपये बढ़कर 86000 रुपये प्रति किलो पर बिकी। फिलहाल सोने-चांदी में कोई बड़ी मंदी के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

    कॉमेक्स पर सोना वायदा 2525 डॉलर तक जाने के बाद 2522 डॉलर पर कारोबार हुआ। नीचे में 2497 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर रहा। चांदी ऊपर में 29.68 डॉलर तक जाने के बाद 29.75 डॉलर और फिर नीचे में 29.20 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।

    इंदौर सराफा बाजार में सोने और चांदी के रेट

    इंदौर सराफा में सोना केडबरी रवा नकद में रेट 73600 रुपये, सोना (आरटीजीएस) 73700 रुपये, सोना (91.60 कैरेट) (आरटीजीएस) 67300 रुपये प्रति दस ग्राम रहा। सोमवार को सोने का रेट 73100 रुपये पर था।

    चांदी चौरसा नकद का रेट 86000 रुपये, चांदी चौरसा (आरटीजीएस) 86400 रुपये, चांदी टंच 86000 रुपये प्रति किलो में बिका। चांदी सिक्का 950 रुपये प्रति नग में बिका। सोमवार को चांदी चौरसा नकद 84500 रुपये पर था।

    उज्जैन सराफा बाजार में सोने और चांदी के रेट

    उज्जैन सराफा में सोना स्टैंडर्ड का रेट 73700 रुपये, सोना रवा 73600 रुपये, चांदी पाट 86100 रुपये, चांदी टंच 86000 रुपये रहा। सिक्का 1000 रुपये प्रति नग में बिका।

    रतलाम सराफा बाजार में सोने और चांदी के रेट

    रतलाम सराफा में चांदी चौरसा का रेट 86000 रुपये, चांदी टंच 86100 रुपये, सोना स्टैंडर्ड 73800 रुपये से 73850 रुपये रहा। (आरटीजीएस भाव)।

    Gold and silver rates in Indore Gold Rate Today Indore Sarafa Bazar Ratlam Sarafa Bazar Ujjain Sarafa Bazar
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Business

    चांदी के दाम 2.82 लाख पार, सोने में भी जबरदस्त तेजी

    February 4, 2026
    Chhattisgarh

    सोने की कीमतों में गिरावट: आज के भावों पर एक नज़र

    July 5, 2025
    Madhya Pradesh

    मुरारी चाय वाला… 25,000 रुपए जमा कर खरीदी मोपेड, घर तक लाने में खर्च किए 50 हजार

    October 14, 2024
    Madhya Pradesh

    MP में आनंद ग्राम बनाएगी सरकार, हैप्पीनेस के पैमाने का IIT से कराया जाएगा मूल्यांकन

    October 13, 2024
    Madhya Pradesh

    MPPSC Admit Card: राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2024 के लिए अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र जारी, 110 पदों होगी भर्ती

    October 13, 2024
    Madhya Pradesh

    Breast Cancer: अब कम उम्र की महिलाएं भी हो रही ब्रेस्ट कैंसर की शिकार, पहले यह 40 से 50 की उम्र में होता था

    October 13, 2024
    -Advertisement-
    © 2026 Indian Samachar. All Rights Reserved.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.