मुजफ्फरपुर के बीजेपी सांसद राजभूषण चौधरी ने टीवी9 की बैठक में कहा कि निषाद समाज हमेशा से भगवान के साथ रहा है और भाजपा में ही उनकी भलाई है। उन्होंने मुकेश सहनी पर आरोप लगाया कि वह केवल राजनीति कर रहे हैं और निषाद समाज के लोगों को धोखा दे रहे हैं। चौधरी ने कहा कि निषाद समाज के लोग अब मुकेश सहनी को ‘सन ऑफ माल ला’ कहते हैं, और एनडीए के साथ मजबूती से खड़े हैं।