Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Indian Samachar
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Indian Samachar
    Chhattisgarh

    हत्या: बकरी द्वारा फ़ासल चरने के विवाद को लेकर, बकरी के मालिक ने की पड़ोसी की हत्या

    By August 17, 2023Updated:August 17, 2023No Comments2 Mins Read

    आशीष कुमार गुप्ता-सेदम। बतौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत पोकसरी भालुबार में बकरी द्वारा फसल चरने के विवाद को लेकर मालिक ने पडोसी की हत्या कर दी, और लाश को तालाब के समीप खेत के गढ्ढे में फेक दिया। लाश देखते ही ग्रामीणों ने लाश की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने जांच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

    प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों ने बताया कि, देवी सिंह के धान की फसल को उसके ही पड़ोसी मंगेश्वर सिंह की बकरी के द्वारा फसल को चर लिया गया था। जिसको लेकर दोनों के बीच में विवाद हुआ था। विवाद के बाद देवी सिंह का शव भालू बार स्थित तालाब के समीप खेत के गढ्ढे में देखा गया। विवाद को मद्देनजर रखते हुए हत्या का शक पड़ोसी मंगेस्वर के ऊपर गया। वहीं पूछताछ में मृतक के बेटे कृपाल ने बताया कि, मृतक घटना दिन घर में अकेले था। मुझे शक है कि उसी ने मेरे पिता की हत्या की होगी। जिसको लेकर ग्रामीणों ने भी सहमति जताई, जिसके बाद पुलिस ने खोजी कुत्ते की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने जुर्म करना स्वीकार कर लिया। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

    Related Posts

    बस्तर की आदिवासी कला से प्रभावित हुईं द्रौपदी मुर्मू

    February 7, 2026

    वायरल वीडियो: बाघ संग सियार की सड़क पर मस्ती, अमरकंटक मार्ग

    February 7, 2026

    राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु 7 फरवरी को ‘बस्तर पंडुम-2026‘ का करेंगी शुभारंभ

    February 6, 2026

    Comments are closed.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.